{"_id":"5988d72c4f1c1bcc5b8b47d4","slug":"divorce-divorce-divorce-said-and-pulled-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक-तलाक-तलाक कहा और घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक-तलाक-तलाक कहा और घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नशेड़ी पति ने महिला को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को महिला हेल्पलाइन को भेज दिया है।
विज्ञापन
खताड़ी निवासी रजिया पुत्री स्व. जाकिर खां ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले उसका निकाह उसी के मोहल्ले में रहने वाले समीर के साथ हुआ था। उसका कहना है कि निकाह के दौरान उसकी विधवा मां ने कर्ज लेकर हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि उसका पति कई दिनों से उससे मायके से रुपये लाने की मांग कर रहा था और उस पर तेजाब डाल जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। आरोप है कि सोमवार सुबह पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
महिला ने पति से जान का खतरा बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रजिया ने बताया कि उसका पति नशे के इंजेक्शन लेने के साथ ही अन्य नशा भी करता है।
वहीं कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले को हल्द्वानी महिला हेल्पलाइन भेज दिया है। नशेड़ी पति की तलाश की जा रही है। उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नशे की हालत में दी गई तीन तलाक मान्य होगी। अगर किसी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया तो उनके बीच मियां-बीवी का रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि एक साथ तीन तलाक देना शरई लिहाज से नापसंद किया गया है। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा कदम न उठाए।
मौलाना अब्दुल बासित, इमाम मस्जिद बंजारान, हल्द्वानी