{"_id":"5e34afebcfec4f72900d1f052a1d8bc1","slug":"divisional-meeting-nss-program-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल
Updated Tue, 26 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल भर के कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक सोमवार को जीजीआईसी के सभागार में हुई।
विज्ञापन
बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तराखंड के युवा कल्याण अधिकारी ललित जोशी ने कहा कि मंडल में जिन स्कूलों में एनएसएस की यूनिटें सही कार्य नहीं करेंगी, उन्हें बंद कर नए स्कूलों में यूनिटों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने कहा कि मंडल में एनएसएस यूनिटें अच्छा कार्य कर रही हैं, जल्द ही मंडलीय एनएसएस प्रकोष्ठ को इसके लिए सम्मानित किया जाएगा।
जोशी ने कहा कि वर्तमान में कुमाऊं मंडल में 124 स्कूलों में एनएसएस की यूनिटें संचालित हैं, जिसमें 10,700 स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या कम हो रही है वहां यूनिटों का आवंटन कम कर दूसरे स्कूलों में नई यूनिटें खोली जाएंगी। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों को वर्ष 2015-16 में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीईओ रघुनाथ लाल आर्य ने कहा कि एनएसएस के तहत मंडल में नियमित व विशेष शिविरों का संचालन समय के अनुसार किया जाए। कुविवि के मंडलीय समन्वयक प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा की ओर से एनएसएस के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
एनएसएस प्रभारी जगमोहन सिंह रौतेला ने कहा कि अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुषमा सिंह के नेतृत्व में मंडल में संचालित 124 स्कूलों में दो दर्जन स्कूलों में रक्तदान शिविर लगे जो उल्लेखनीय उपलब्धि है।
प्रधानाचार्या मंजू पाल व रमेश चंद्र जोशी ने एनएसएस के कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से चलाने पर जोर दिया। एनएसएस के जिला समन्वयक नैनीताल ललित मोहन पांडे, अल्मोड़ा के डा.प्रेम प्रकाश, पिथौरागढ़ के डा.जगमोहन सिंह नेगी, यूएसनगर के केबी सिंह, चंपावत के केएस खाती व बागेश्वर के भीम सिंह कोरंगा, कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन चौैधरी,विनीता अधिकारी, आशा बिष्ट ने भी विचार रखे।
संचालन हेमंत बिष्ट व ललित मोहन पांडे ने किया। इस मौके पर कन्या हाईस्कूल भतरौजखान (अल्मोड़ा) की प्रधानाचार्या स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शकुंतला वर्मा, सुमन जोशी, पंकज बेलवाल, केसी बेलवाल, पूजा शाह, भगवती प्रसाद जोशी, नीता, रमा, राजीव निगम, दीपा उपाध्याय, हरीश जोशी, वीके जोशी, मनोज टम्टा समेत मंडलभर के कार्यक्रम अधिकारी मौजूद थे।