फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Diversion of many organizations with Uppa

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उपपा के साथ कई संगठनों का धरना

Sat, 22 Jul 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Sat, 22 Jul 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Diversion of many organizations with Uppa
उपपा के साथ कई संगठनों का धरना - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की अगुवाई में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय में धरना, प्रदर्शन कर नारेेबाजी की। इसके बाद चिकित्साधीक्षक डॉ. बीडी जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक दीवान सिंह बिष्ट को आठ सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इनमें स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग की गई।

विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए उपपा के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने सरकार पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवा दिलाने में विफलता का आरोप लगाया। देवभूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल डॉक्टर विहीन हो चुके हैं। यहां स्टाफ समेत जांच, जरूरी सुविधाओं समेत दवाई की भी कमी है।
विज्ञापन


इस कारण सरकारी अस्पतालों में मृत्यु की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सीएम को भेजे ज्ञापन में ब्लड बैंक का संचालन, अस्पताल में सीटी स्कैन समेत सभी जांच मुफ्त कराने, पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने, संयुक्त चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालमणि और गोपाल असनोड़ा ने संचालन किया। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह सेठी, मुनीष कुमार, ललित उप्रेती, महेश जोशी, दुर्गाप्रसाद पांथरी, शीला शर्मा, पछासं के इंद्रलाल, ललिता रावत, एमआर टम्टा, योगेश सती, सुरेंद्र भदूला, किरन आर्य, सरस्वती जोशी, विद्यावती, मोहन सिंह सजवाण, प्रेम आर्य, बालकिशन चौधरी आदि थे। 


डॉक्टरों की तैनाती की मांग, सरकार पुतला फूंका
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में डॉक्टरों के तबादले के बाद नई नियुक्ति न किए जाने पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि बेस अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राहुल छिम्वाल, खजान पांडे, सुहेल सिद्दीकी, ललित जोशी, मधु सांगुड़ी, विमला सांगुड़ी, हर्षवर्धन पांडे आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed