फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Distributed clothes in the village

पटरानी गांव में बांटे कपड़े

Mon, 16 Jan 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 16 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Distributed clothes in the village
पटरानी गांव में बांटे कपड़े - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। रविवार को नेकी की दीवार के तहत वन ग्राम पटरानी में शिविर आयोजित किया गया। इसमें  जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, जूते-चप्पल का वितरण किया गया। नेकी की दीवार के संचालक तारा चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि इससे पूर्व कालूसिद्ध नई बस्ती, सांवल्दे , चोपड़ा पाटकोट, चुकम मोहान में भी सामान वितरण का शिविर आयोजित किया जा चुका है।

विज्ञापन


घिल्डियाल ने शिविर में ग्रामीणों को शत प्रतिशत मतदान के लिए भी प्रेरित किया। घिल्डियाल ने बताया कि रामनगर बाजार में नेकी की दीवार का एक वस्तु संकलन केंद्र अंकुर अग्रवाल, गणेश जी की दुकान ज्वाला लाइन में है।
विज्ञापन


शिविर में मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल टांडा, अग्रवाल एंड कंपनी तथा अरायजनवीस संघ तहसील रामनगर ने भी सामान दान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता बालम सिंह बिष्ट ने लोगों से आवश्यकता से अधिक गर्म कपड़े दान करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नेकी की दीवार के सदस्य डॉ. राकेश चंद्र छिम्वाल, संजय पांथरी, शब्बू, विनय बिष्ट, मोहित बोरा, दीप चंद्र मौलेखी, बलबीर सिंह रावत, अंकुर अग्रवाल, आकाश पाठक, रंजीत सिंह, कमल किशोर तिवारी, मोहम्मद आजम, हेम चंद्र खुल्बे, दिनेश चंद्र तिवारी, मो. नफीस, तथा ग्राम प्रधान सुंदर लाल, गुमानी राम, गणेश चंद्र, सुरेश चंद्र, संतोष कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed