फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Disruptive in the work of businessmen, the councilor punished the scribe

व्यापारियों के काम में अड़ंगा, सभासद ने मुंशी से किया पंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Disruptive in the work of businessmen, the councilor punished the scribe
किच्छा के मुख्य चौराहे पर भिड़ते सभासद व मुंशी - फोटो : KITCHHA
किच्छा। नगर के महाराणा प्रताप चौक पर व्यापार मंडल की ओर से टाईल्स लगाने के दौरान ठेकेदार के मुंशी और वार्ड सभासद के बीच किसी बात पर जमकर मारपीट हुई। बीचबचाव करने पर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राजकुमार बजाज भी गिरकर घायल हो गए। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मुंशी ने सभासद पर जहां कमीशन मांगने का आरोप लगाया, वहीं सभासद ने निर्माण में खराब गुणवत्ता के बारे में पूछने पर मारपीट की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नगर के महाराणा प्रताप चौक पर व्यापार मंडल की ओर से मजदूर टाईल्स लगा रहे थे। इसी बीच वार्ड संख्या सात के भाजपा सभासद शोभित शर्मा मौके पर पहुंचे और काम कर रहे ठेकेदार के मुंशी कौशल गंगवार से काम के बारे में जानकारी चाही। कोतवाली में कौशल ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि सभासद ने काम के एवज में कमीशन नहीं मिलने से गुस्सा होकर गाली गलौच और धमकी दी।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मुंशी के गुप्तांग में गंभीर चोट आई है। इधर, सभासद शोभित ने भी तहरीर देकर बताया कि कार्य के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर ठेकेदार को बुलाने और काम रुकवाने की बात कहकर चले आए। कुछ देर बाद जब दोबारा पहुंचे तो मुंशी ने कमीशन लेने की बात कह दी, जिससे गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने सामने
किच्छा। सभासद और मुंशी के बीच हुई मारपीट के बाद कांग्रेस मुखर हो गई है। मुंशी के पक्ष में कई कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे और कोतवाल उमेश कुमार मलिक से मुलाकात करके सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव सिंह ने कहा कि भाजपाई गुंडागर्दी पर उतारू हैं। कोतवाल से मिलने वालों में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, रमेश तिवारी, विनोद कोरंगा, अक्षय बाबा आदि थे। इधर, भाजपा के विवेक राय की अगुवाई में भाजपाई भी कोतवाल से मिले और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके साथ राकेश गुप्ता, गोल्डी गराया, महेंद्र पाल सरन संधू आदि थे।
नगरपालिका नहीं करवा रही काम : कोली
किच्छा। नगरपालिका के चेयरमैन दर्शन कुमार कोली और अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा ने महाराणा प्रताप चौक पर नगरपालिका की ओर से टाईल्स निर्माण का कार्य होने की बात को सिरे से नकार दिया। बताया कि महाराणा प्रताप चौक पर बनी दुकानों के सामने बरसाती पानी रुक जाता था तो दुकानदारों ने शिकायत की तो उनसे टेंडर के बाद काम करने की बात कही।

इस पर दुकानदारों ने खुद चंदा करके टाईल्स ऊंची कराने की बात कही थी। व्यापार मंडल ही उस काम को करा रहा है। उधर, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राजकुमार बजाज ने भी बताया कि व्यापारी खुद ही चंदा एकत्र करके यह कार्य करा रहे थे। उन्होंने सभासद पर सरेआम गुंडागर्दी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed