फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute over catcalling a girl; violent clash between two groups.

Nainital News: लड़की पर छींटाकशी को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट

Thu, 24 Sep 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 24 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dispute over catcalling a girl; violent clash between two groups.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

काठगोदाम के पनचक्की से शुरू हुआ दो पक्षों का विवाद नैनीताल रोड स्थित दुर्गा सिटी सेंटर के पास खूनी विवाद में बदल गया। झगड़ा युवतियों पर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने को लेकर हुआ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष छात्रसंघ चुनाव से संबंधित हैं। वहीं मामले में पुलिस ने जब बेरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की तब एक तेज रफ्तार कार ने एमबीपीजी कॉलेज की तरफ से कुल्यालपुरा चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते पर बेरिकेडिंग तोड़ डाले और पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


देर रात शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। जब मामले में पुलिस से जानकारी की गई तब पता चला कि दो पक्षों में युवतियों पर छींटाकशी और फब्तियां कसने का मामला सामने आया। मारपीट में एक युवक के लहूलुहान होने की बात भी सामने आई। पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रसंघ चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। वहीं विवाद के बाद जब पुलिस ने बेरिकेडिंग कर चेकिंग की व्यवस्था शुरू की तब पता तेज रफ्तार कार चालक ने चेकिंग पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास भी किया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे और तुरंत वायरलेस पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पक्षों के बीच लड़की के साथ छेड़छाड़ और फब्तियां कसने के चलते विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है और कोई भी लिखित शिकायत पुलिस के पास तक नहीं पहुंची है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी- डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed