फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute between municipal workers and tourists over putting bread in the lake

Nainital News: झील में ब्रेड डालने पर पालिका कर्मियों और पर्यटकों में विवाद

Sat, 29 Jun 2024 05:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 29 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute between municipal workers and tourists over putting bread in the lake
नैनीताल। मल्लीताल झील में मछलियों को ब्रेड डालने को लेकर पर्यटकों और पालिका कर्मियों के बीच विवाद हो गया। आधे घंटे तक विवाद चलने के बाद पालिका की ओर से पर्यटक का चालान किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुड़गांव से नैनीताल घूमने आए पर्यटक मल्लीताल बैंड स्टैंड के पास झील में मछलियों को ब्रेड डाल रहे थे। पालिका की टीम ने पर्यटकों को झील में ब्रेड डालने से मना किया। इस पर पर्यटकों ने उनको जानकारी न होने की बात कही। इसी बीच पालिका कर्मियों और पर्यटक के बीच बहस होने लगी। बहस बढ़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। हंगामा होने के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। पर्यटकों ने पालिका कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। पुलिस और लोगों के समझाने पर पर्यटक शांत हुए। इसके बाद पालिका ईओ पूजा चंद्रा की ओर से झील में मछलियों को ब्रेड डालने पर गुड़गांव निवासी इकबाल खान के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed