फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute after scooter-bike collision woman called her brothers and had the man beaten up in haldwani

Haldwani News: स्कूटी–बाइक टक्कर के बाद विवाद, महिला ने भाइयों को बुलाकर कराई पिटाई

Thu, 08 Jan 2026 11:01 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:01 PM IST
सार

छड़ायल चौराहे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में महिला ने अपने भाइयों को बुलाकर बाइक सवार युवकों से मारपीट की, पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Dispute after scooter-bike collision  woman called her brothers and had the man beaten up in haldwani
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के पंचवटी कॉलोनी तीनताश देवलचौड़ के रहने वाले विक्रम सिंह देऊपा अपने ममेरे भाई गौरव मेहता के साथ बाइक से छड़ायल की तरफ गए थे। वहां से लौटते समय छड़ायल चौराहा पर उन्होंने बाइक को मोड़ी तो पीछे से स्कूटी टकरा गई। स्कूटी पर तनुजा ठाकुर अपने पति के साथ सवार थीं। मामला बढ़ा तो युवक माफी मांगकर आगे चले गए।

विज्ञापन


हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि विक्रम सिंह ने बताया कि तनुजा ठाकुर ने अपने घर फोन करके आनंदपुर हल्दू पोखरा नायक निवासी अपने भाई विशाल ठाकुर, अंकित ठाकुर और हेमंत ठाकुर को बुलवा लिया। घटना स्थल से कुछ दूर आगे ही बाइक सवारों को इन लोगों ने रोका और पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर तनुजा ठाकुर, विशाल ठाकुर, अंकित ठाकुर और हेमंत ठाकुर के खिलाफ मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed