फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Display to open Samarth portal for admission in MBPG College Haldwani

Haldwani Protest: प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने के लिए प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी

Tue, 08 Oct 2024 01:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Oct 2024 01:58 PM IST
सार

प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Display to open Samarth portal for admission in MBPG College Haldwani
प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने के लिए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि कई छात्र-छात्राएं दाखिला नहीं ले पाए हैं, इसलिए समर्थ पोर्टल को खोलकर सभी को राहत दी जाए।

सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज के छात्र यतिन पांडे के नेतृत्व में महाविद्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने प्राचार्य कक्ष के आगे नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि कॉलेज के 800 से अधिक छात्र-छात्राएं फीस जमा नहीं कर पाए हैं। अगर फीस जमा नहीं हुई तो उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने प्रवेश के लिए 48 घंटे के भीतर समर्थ पोर्टल नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां ज्योति दानू, निश्चय, हर्षित भट्ट सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed