नए शिक्षा सत्र को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलोट(नैनीताल)। विकासखंड के खनस्यू क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नए शिक्षा सत्र के संचालन के उद्देश्य से सोमवार को उपजिलाधिकारी रेखा कोहली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय का नवनिर्मित भवन में हस्तांतरण, पुराने भवन की मरम्मत करवाने, आठवीं कक्षा से पास आउट हुए 24 विद्यार्थियों की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने, छात्रावास में तैनात शिक्षिकाओं का नए सत्र के लिए नवीनीकरण आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एचएल गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी आरएस सविता, उप शिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता, अधीक्षिका सुशीला जोशी, हरीश बर्गली, पुष्पा परगाई आदि मौजूद थे।
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में लंबे समय से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को वेतन भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने अतिथि शिक्षकों को वेतन भुगतान न किए जाने पर गहरा रोष जताया है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उन्हें वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
बता दें कि अगस्त 2015 में सरकार ने छह हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों को माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति दी थी। इसमें ओखलकांडा ब्लॉक में 100 से अधिक अतिथि शिक्षकों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी गई। तब से माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य करते हुए अतिथि शिक्षकों को दो शिक्षा सत्र पूरे होने को हैं, लेकिन विकास खंड में कार्यरत 76 अतिथि शिक्षकों को आज तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है, जबकि अन्य विकास खंडों में अतिथि शिक्षकों को वेतन भुगतान हो चुका है।
माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शासन द्वारा अतिथि शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए प्रत्येक ब्लाक में पिछले साल दिसंबर में पूर्ण बजट आवंटित किया जा चुका था, लेकिन ओखलकांडा ब्लॉक के अधिकांश अतिथि शिक्षक वेतन से वंचित हैं।
अतिथि शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी दिनेश पनेरू का कहना है मार्च 2016 के वेतन भुगतान के संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा विशेष आदेश जारी किया गया था, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद कांडपाल व पूर्व प्रधान नारायण सिंह मटियाली आदि ने अतिथि शिक्षकों को वेतन भुगतान न करने पर रोष जताया है और शीघ्र मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में ओखलकांडा के खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि वर्ष 2015-16 के मार्च को छोड़कर फरवरी 2017 तक के बिल कोषागार में लगाए गए हैं, धन जारी होते ही वेतन का भुगतान करा दिया जाएगा। ब्यूरो