{"_id":"68b365a38b10b9f4ac0ba5ed","slug":"discussion-on-change-and-reorganization-of-56-polling-stations-haldwani-news-c-8-1-hld1044-627120-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 56 मतदेय स्थलों में परिवर्तन और पुनर्गठन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 56 मतदेय स्थलों में परिवर्तन और पुनर्गठन पर हुई चर्चा
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जनपद के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन और परिवर्तन के साथ ही नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर शनिवार को एनआईसी सभागार में चर्चा हुई। अध्यक्षता करते हुए एडीएम विवेक राय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की।
बैठक में सामने आया कि जिले में कुल 56 मतदेय स्थलों में परिवर्तन और पुनर्गठन किया गया है। दो किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी में प्रस्तावित मतदेय स्थल की संख्या छह है। 1150 से अधिक मतदाता वाले नए प्रस्तावित मतदेय स्थल की 50 हैं। एडीएम ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करें। इसके बाद मतदेय स्थलों की अंतिम सूची निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। वहां सहायक निर्वाचन अधिकारी एचडी पांडे, नीरज शाह, जगदीश कुमार टम्टा, संजू उप्रेती, मनोज कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार आदि थे।