फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Discovery School Super League quiz organized in your city, top three teams of quiz will get chance to go to NASA

डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग क्विज का आयोजन आपके शहर में, क्विज की शीर्ष तीन टीमों का मिलेगा नासा जाने का मौका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Discovery School Super League quiz organized in your city, top three teams of quiz will get chance to go to NASA
हल्द्वानी। डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग सीजन-3 के साथ बाईजूस सबसे बड़े स्कूल स्तरीय क्विज शो का आयोजन करने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष आयोजन और भागीदारी पूरी तरह डिजिटल रहेगी। विजेताओं को पुरस्कार के अलावा शीर्ष तीन टीमों के स्कूल प्रिसिंपल अथवा कोआर्डिनेटर के साथ नासा ट्रिप का अवसर भी मिलेगा। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल से अभी तक 300 स्कूलों के लगभग 70 हजार बच्चे बाइजूस का टेस्ट दे चुके हैं। कार्यक्रम में भागीदारी करने वाले प्रत्येक विद्यालय के तीन शिक्षकों को एजुकेटर आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य की ओर से मनोनीत इन तीन शिक्षकों को एक वर्ष के लिए बाइजूस एप का निशुल्क सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। बड़े स्तर पर आयोजित डीएसएसएल पावर्ड बाइजूस 29 राज्यों में 30 हजार से अधिक स्कूलों के कक्षा तीन से 10 तक के छात्र-छात्राओं तक इस अनूठे क्विज को लेकर पहुंच रहा है। चुने गए प्रतिभागी अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे।
विज्ञापन

अंतिम राउंड डिस्कवरी और डिस्कवरी किड्स चैनल पर अगले वर्ष प्रसारित किया जाएगा। अधिक जानकारी और क्विज में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 6395482455 पर संपर्क किया जा सकता है। भाग लेने के लिए दिए गए लिंक http://onelink.to/3fdzvw पर जा कर रजिस्टर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में अमर उजाला की ओर से बच्चों के लिए कराई जा रही ऑनलाइन प्रतियोगिता बेहद सराहनीय है। बाइजूस के लर्निंग एप्लीकेशन के माध्यम से हमारे स्कूल के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
- केडी सिंह, प्रधानाचार्य, हरमन माइनर स्कूल, भीमताल।
अमर उजाला हमेशा की तरह इस बार भी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए बाइजूस के एप्लीकेशन के साथ बच्चों की प्रतिभाओं को आगे ला रहा है। हमारे स्कूल के बच्चे क्विज शो में प्रतिभाग कर रहे हैं।
- एसएस नेगी, प्रधानाचार्य, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल।
बाइजूस लर्निंग एप्लीकेशन घर बैठे ज्ञान अर्जन करने का एक अच्छा और आसान साधन है। एप में विजुअल लर्निंग से पढ़ाई को दिलचस्प बनाया गया है, जो कि समझने और याद रखने में काफी मदद करता है। मेरा मानना है कि एप का डिजायन बिल्कुल यूजर फ्रेंडली है। इसका इस्तेमाल करने में विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होती है।

- अमित जोशी, डीएवी स्कूल, हल्द्वानी।
डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग में बिरला विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने भारी तादाद में भागीदारी की। मैं अमर उजाला और उनके सहयोगियों को इस आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं। बाइजूस एप निश्चित ही विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक है, खासतौर पर कोरोना काल के समय में।
- अनिल शर्मा, प्रधानाध्यापक, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed