{"_id":"69d16d1c8b9200d95700adea","slug":"diploma-engineers-will-perform-havan-for-the-good-sense-of-the-government-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124440-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डिप्लोमा इंजीनियर्स सरकार की सद्बुद्धि के लिए करेंगे हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डिप्लोमा इंजीनियर्स सरकार की सद्बुद्धि के लिए करेंगे हवन
Sun, 05 Apr 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना प्रदर्शन लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय कार्यालय में 13वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने सरकार पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। महासंघ ने दावा किया कि अभियंताओं की हड़ताल से प्रदेश के विकास कार्य ठप हो गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में डिप्लोमा इंजीनियर्स सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन करेंगे। इसके बाद पद यात्रा भी निकाली जाएगी। धरने की अध्यक्षता दीप चौधरी और संचालन विपिन पुरोहित ने किया। यहां किशोर कुमार, बबीता, गोविंद सिंह जनौटी, राकेश मोहन, राजेंद्र गिरी, वेद प्रकाश, तुलाराम टम्टा, किशोर कुमार आदि थे।
विज्ञापन