फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dinesh Chandra Joshi tinsel luck

दिनेश चंद्र जोशी की चमकी किस्मत

Sun, 03 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Sun, 03 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा अपने पाठकों के लिए चलाई गई ईनामी योजना अमर उजाला चमकेगी किस्मत का लक्की ड्रॉ रविवार को एसएसपी नैनीताल स्वीटी अग्रवाल ने निकाला। भगवानपुर बिचला कठघरिया के दिनेश चंद्र स्कीम में कार विजेता रहे, जबकि रुद्रपुर, काशीपुर के पाठकों को एलईडी का तोहफा मिला। योजना में निकले अन्य पुरस्कारों के परिणाम आगे के अंकों में प्रकाशित किये जाएंगे।
विज्ञापन


अपने पाठकों के प्रोत्साहन के लिए अमर उजाला द्वारा चलाई गई कूपन योजना से रविवार को कई पाठकों की किस्मत चमकी। योजना का लाभ लेने के लिए पाठकों को अखबार में छपे प्रपत्र पर 90 में से 75 कूपन चिपकाकर अमर उजाला कार्यालय में जमा करने थे। जिनमें से निश्चित उपहारों का वितरण पहले ही किया जा चुका था, लक्की ड्रॉ का परिणाम रविवार को एसएसपी नैनीताल स्वीटी अग्रवाल द्वारा काठगोदाम स्थित रॉयल विडंसर होटल में आयोजित कार्यक्रम में निकाला गया।
विज्ञापन


एसएसपी द्वारा सभी प्रपत्रों में से छांटकर निकाले गये प्रपत्र में प्रथम पुरस्कार कार के विजेता कठघरिया भगवानपुर बिचला निवासी दिनेश चंद्र जोशी रहे जबकि ऊधमसिंह नगर के बसंती बोरा निवासी रविंद्र नगर वार्ड नंबर 18 कल्याणी व्यू और अमर सिंह निवासी जसपुर खुर्द निकट एसडीएम कोर्ट काशीपुर के नाम एलईडी निकली। एसएसपी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए पाठकों के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। उनका कहना था अमर उजाला पाठकों को खबरें पढ़ाने के साथ कहीं न कहीं उनके सपनों को भी पूरा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed