फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Digging a pit filled second set

एक गड्ढा भरा नहीं दूसरा खोदने की तैयारी

Tue, 05 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 05 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Digging a pit filled second set
हल्द्वानी में जाम - फोटो : अमर उजाला
मंगल पड़ाव में चोक हुई सीवरेज लाइन मुसीबत बन गई है। एक जगह गड्ढा खोदने के बाद अब दूसरी जगह मैनहोल का ढक्कन खोलकर गड्ढा खोदने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य मार्ग पर 10 दिन से गड्ढा खोदे जाने से जाम लग रहा है। सीवरेज लाइन की दुर्गंध और वाहनों का जाम लगने से आसपास के दुकानदारों का कारोबार चौपट हो गया है। 
विज्ञापन


मंगल पड़ाव स्थित नागपाल होटल के आगे पिछले एक पखवाड़े से सीवरेज लाइन चोक है। कई दिनों तक सीवर की गंदगी सड़क पर बहती रही। स्थानीय दुकानदारों की शिकायत पर जलसंस्थान ने लाइन का मेनहोल खोला। मैनहोल की सफाई के बाद भी लाइन नहीं चली। जलसंस्थान ने ब्लाकेज ढूंढने के लिए मेनहोल के आसपास काफी बड़ा गड्ढा खोद डाला। गड्ढा खोदने के दस दिन बाद भी सीवर लाइन का ब्लाकेज नहीं मिल सका। इससे बरेली रोड में सुबह से शाम तक जाम लग रहा है। गड्ढे में गिरने का खतरा भी बना है। डीएम दीपक रावत ने जलसंस्थान के अधिकारियों को नोटिस भी जारी किया। इससे बाद भी लाइन में ब्लाकेज तो नहीं मिला, अब सिंधी चौराहा के पास सीवरेज लाइन का ढक्कन खोलकर खुदाई की तैयारी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


सोमवार को सिंधी चौराहा पर सीवरेज लाइन की सफाई करने के लिए कर्मचारी और टैंकर खड़ा रहा। वहां भी कोई ब्लाकेज नहीं मिला। सिंधी चौराहा पर सीवरेज लाइन में काम होने से बरेली और रामपुर रोड में जाम लगा रहा। मंगल पड़ाव के दुकानदारों के मुताबिक एक पखवाड़े से धंधा चौपट है। सीवरेज की दुर्गंध और जाम लगने से कोई भी ग्राहक दुकान तक नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट 
 सीवरेज का ब्लाकेज मिल गया है। सीवरेज लाइन सड़क से करीब 15 फीट नीचे है। जिससे चलते ब्लाकेज खोलने में परेशानी हो रही है। दो दिन में ब्लाकेज खोलकर काम पूरा कर दिया जाएगा।
 - एसके उपाध्याय, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed