{"_id":"cd964930d18469727d4a14266fccfa70","slug":"diesel-petrol-shortages-in-the-immediate-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल, पेट्रोल की कमी तत्काल दूर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल, पेट्रोल की कमी तत्काल दूर करें
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 29 Apr 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डीजल, पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है। इसे लेकर डीएम दीपक रावत ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें कंपनियों को डीजल, पेट्रोल की कमी तत्काल दूर करने को कहा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि आईओसी के सभी पंपों में डीजल की कोई कमी नही है। 24 घंटे के भीतर डीजल की व्यवस्था रुड़की डिपो से करने के लिए वार्ता हो गई है। बीपीसीएल में डीजल एवं पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। हालांकि, एचपीसी के पंप आईओसी से समन्वय कर डीजल की व्यवस्था कर रहे है। जो बुधवार तक सुचारु और सामान्य हो जाएगी। बीपीसीएल, आईओसी से हुए करार के अनुसार रुड़की डिपो से पेेट्रोल की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लालकुआं स्थित आईओसी डिपो में 24 घंटे के भीतर तीन हजार केएल डीजल उपलब्ध हो जाएगा। मीटिंग में जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह को निर्देश दिए कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि जनपद के प्रत्येक पेट्रोल पंप में दो हजार लीटर डीजल तथा एक हजार लीटर पेट्रोल का स्टाक आरक्षित हो। इसका वितरण एसडीएम की संस्तुति पर किया जाए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल, उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय के अलावा विभिन्न तेल कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन