फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dialisis delayed in hospital

Nainital News: करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई डायलिसिस सेवा

Tue, 06 May 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dialisis delayed in hospital
रुद्रपुर। जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस केंद्र करीब डेढ़ घंटे के विलंब से खुला। निजी संस्था के माध्यम से संचालित डायलिसिस केंद्र हर रोज सुबह आठ बजे खुल जाता है। सोमवार को भी इसी समय के अनुसार मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन डायलिसिस केंद्र पर ताला लटका हुआ था। सुबह नौ बजे तक भी जब केंद्र नहीं खुला तो मरीज और उनके साथ आए तीमारदार परेशान हो उठे। कुछ मरीजों ने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल से इसकी शिकायत की। इसके बाद सुबह 9:26 बजे केंद्र का ताला खुला। तब तक डायलिसिस कराने के लिए नौ मरीज पहुंच चुके थे। राही केयर डायलिसिस यूनिट के इंचार्ज ललित राणा ने बताया कि सोमवार को एक कर्मचारी अवकाश पर था। चाबी उसके पास रह गई थी। इसका पता चलने के बाद चाबी मंगाकर केंद्र खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed