फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhra Citrshila and build bridges, open

चित्रशिला और डहरा पुल तैयार, खुला

Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Updated Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dhra Citrshila and build bridges, open
पुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। लंबे समय से गौला पर प्रतीक्षित चित्रशिला और डहरा पुल तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इन पुलों को जनता के लिए खोल दिया है। इनके बनने से सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ होगा। इसके अलावा ट्राली के जरिए जाने का खतरा भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


अमृतपुर में 2011 में आयी आपदा के बाद डहरा का झूला पुल ध्वस्त हो गया था। इसके बाद लोनिवि ने इस पर 102 मीटर लंबा झूला पुल बनाने की योजना बनाई। इसमें तीन करोड़ से ज्यादा पुल निर्माण में और करीब दो करोड़ रुपये से सिंचाई विभाग प्रोटेक्शन वर्क को दिये गए। इसी तरह चित्रेश्वर (रानीबाग) में भी करीब 80 मीटर लंबे पुल की योजना बनाई गई।
विज्ञापन


इसके लिए करीब 2 करोड़ 31 लाख का बजट रखा गया है। पर इस पुल का निर्माण तय मियाद खत्म होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। लोग खतरनाक तरीके से ट्राली के जरिए या फिर लकड़ी के कच्चे पुल के जरिए आने-जाने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार ट्राली टूटने से महिला घायल तक हो गई थी। पुल निर्माण के लिए डीएम ने भी कई बार दौरा किया था। बहरहाल, अब पुल का काम पूरा हो गया है। अधिशासी अभियंता सुनील गर्ग कहते हैं कि पुल को जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया है, इससे लोगों की मुश्किल आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed