फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dheeraj Mr. Fresher and Vipasha became Miss Fresher

Nainital News: धीरज मि. फ्रेशर और विपाशा मिस फ्रेशर बनीं

Fri, 27 Oct 2023 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Oct 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Dheeraj Mr. Fresher and Vipasha became Miss Fresher
भीमताल कम्युनिटी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर स्थित कम्युनिटी कॉलेज का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया।इसमें मि. फ्रेशर धीरज ताकुली और मिस फ्रेशर विपाशा कांत चुने गए। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने कहा कि कम्युनिटी कॉलेज की ओर से रोजगारपरक डिग्रियों से युवाओं को बड़े-बड़े होटलों और कंपनियों में रोजगार मिलना विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कुमाऊं विवि में भी विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए जा सकें। इसके लिए काम किया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्या डॉ. कुमुद उपाध्याय ने विद्यार्थियों को कुलपति के संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और बॉलीवुड गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो. एलके सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, प्रो. अनीता सिंह, प्रो. अमित जोशी, डॉ. सपना और डॉ. मनोज कुमार पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed