{"_id":"58fbb44d4f1c1bee488b4799","slug":"dharana-in-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रांसपोर्ट नगर में शराब की दुकान का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रांसपोर्ट नगर में शराब की दुकान का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 23 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। अब ट्रांसपोर्ट नगर में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। ट्रांसपोर्टरों ने विरोध में अपनी दुकानें बंद कर प्रस्तावित दुकान के बाहर धरना दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम दफ्तर जाकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बता दें कि भवानीगंज वन निगम रोड पर शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाएं लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने नगर के ट्रांसपोर्ट नगर की एक दुकान में शराब की दुकान खोलने की अनुमति दे दी। शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर के दर्जनों दुकानदार विरोध में प्रस्तावित दुकान के पास एकत्र हो गए और धरना दिया। दुकानदारों का कहना था कि यदि शराब की दुकान यहां खुलती है तो यहां का माहौल खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही उनका कारोबार भी प्रभावित होगा। बाद में दुकानदारों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में भी नारेबाजी कर एसडीएम पारितोष वर्मा को सौंपा। बाद में दुकानदारों ने इस संबंध में पालिकाध्यक्ष मो. अकरम से भी मुलाकात की। पालिकाध्यक्ष ने भी दो-टूक कहा कि यदि ट्रांसपोर्ट नगर में शराब की दुकान खोली जाएगी तो वह स्वयं इसका विरोध करेंगे। इस दौरान विजय चावला, शिवि अग्रवाल, मनीष, राम अवतार, यासीन, असलम, गुरुदेव, रमजानी, मोइन खान आदि दुकानदार थे।
विज्ञापन