{"_id":"5f35a0038ebc3eaad4474fa1","slug":"dhangarhi-sewer-came-in-spate-vehicle-stopped-ramnagar-news-hld3933114104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather : उफान पर आया धनगढ़ी नाला, वाहन थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather : उफान पर आया धनगढ़ी नाला, वाहन थमे
Fri, 14 Aug 2020 12:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
रामनगर उफान पर आया धनगढ़ी नाला।
- फोटो : RAMNAGAR
तेज बारिश के चलते बृहस्पतिवार को धनगढ़ी नाला उफान पर रहा, इससे नाले के दोनों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी लोगों को धनगढ़ी नाला पार करवाने में जुटे रहे। वहीं फंसे हुए लोग शाम तक अपने गंतव्य को रवाना हो सके।
बृहस्पतिवार सुबह से रामनगर में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे नदी-नाले उफान पर रहे। तेज बारिश के चलते धनगढ़ी नाले ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। सुरक्षा के चलते वन विभाग ने भी बैरियर लगाकर हाईवे बंद कर दिया।
वहीं, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और नाले में पानी कम होने के बाद ही वाहनों को उनके गंतव्य को रवाना कराया। अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद धनगढ़ी पहुंच कर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
नाले का पानी कम होने के बाद ही वाहनों को उनके गंतव्य को जाने की अनुमति दी गई। शाम तक वाहनों को धनगढ़ी नाला पार करवाया गया।