{"_id":"6ab25df40fcb9171280d92b3","slug":"devotees-thronged-the-grand-community-feast-at-sahaj-param-dham-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: सहज परम धाम में सद्गुरु गौरी शंकर दीक्षित का वार्षिक जन्मोत्सव, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: सहज परम धाम में सद्गुरु गौरी शंकर दीक्षित का वार्षिक जन्मोत्सव, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Tue, 22 Sep 2026 04:23 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:23 PM IST
सार
नैनीताल के ताकुला गांधी ग्राम स्थित सहज परम धाम में मंगलवार को ब्रह्मलीन सद्गुरु गौरी शंकर दीक्षित के वार्षिक जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
नैनीताल में मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते आयोजक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नैनीताल जिले के ताकुला गांधी ग्राम स्थित सहज परम धाम में मंगलवार को ब्रह्मलीन परम पूज्य सद्गुरु गौरी शंकर दीक्षित जी महाराज के वार्षिक जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे और श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह देव पूजन एवं अभिषेक के साथ हुई। धाम के पीठ संरक्षक सद्गुरु अमरनाथ जी दीक्षित और गुरुमाता नीरू दीक्षित सहित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान धाम परिसर में मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद पाया। आयोजन में सेवा में जुटे लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पूरे दिन सहज परम धाम में भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
धाम के पीठ संरक्षक सद्गुरु अमरनाथ जी दीक्षित ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को आध्यात्मिकता और सेवा से जोड़ने का माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाभाव से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यशपाल, राहुल, कुशल, प्रकाश भट्ट, नवीन भट्ट व तारा जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।