फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Development of tourism food festival needed

पर्यटन के विकास को फूड फेस्टिवल जरूरी

Tue, 27 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल। Updated Tue, 27 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन

सरोवर नगरी के डीएसए मैदान में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड फूड फेस्टिवल का सोमवार को समापन हो गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक सरिता आर्या ने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड में पर्यटन के विकास को  फूड फेस्टिवल सरीके आयोजन किये जाने बेहद जरूरी हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर शुचि जोशी को रसोई क्वीन के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान व्यंजनों की विभिन्न श्रेणियों में कुसुम तिवारी, अमिता साह, संगीता साह व शुचि जोशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा कि सैलानियों को उत्तराखंड के व्यंजनों से रूबरू कराने के लिए यह एक सराहनीय पहल है।

 फूड फेस्टिवल के तहत चार वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें स्वीट्स वर्ग में अमिता साह, संगीता पंत, सरिता रानी, स्नैक्स वर्ग में कुसुम तिवारी, सरिता रानी व आभा साह, नान वेज वर्ग में संगीता साह, अंजू जगाती व बीना साह जबकि वेजिटेरियन वर्ग में शुचि जोशी, निर्मला साह तथा जया पालीवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।


 निर्णायक मीता साह, रश्मि पांडे, गीता मठपाल, यशपाल रावत थे। इससे पूर्व उपनिदेशक पर्यटन व कार्यक्रम की नोडल अधिकारी पूनम चंद्र ने अतिथियों का स्वागत किया।

फेस्टिवल में प्रजापति बह्ममकुमारी ईश्वरीय विवि, लायंस क्लब, केएमवीएन, जीएमवीएन, मनु महारानी, शेरवानी हिलटाप, अहाना समेत विभिन्न संस्थाओं के दो दर्जन से भी अधिक व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। नैनी पब्लिक स्कूल व लर्निंग ट्री अयारपाटा के स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित गीतों पर नृत्य पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed