{"_id":"57e6d2724f1c1b416da83523","slug":"dev-bhoomi-business-division-president-killed-in-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं में देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौत पर शोक संवदेना व्यक्त करते सीएम हरीश रावत व काबिना मंत्री दुर्गापाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली हाइवे के गड्ढों ने एक और घर एक चिराग बुझा दिया। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेखर उपाध्याय की हादसे में मौत हो गई। गड्ढे के चलते अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर वह पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत और श्रम मंत्री दुर्गापाल ने उपाध्याय आवास पर पहुंचकर शोक संतत परिवार को ढांढस बंधाया।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शेखर उपाध्याय (50) शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से मेन बाजार स्थित अपने घर लौट रहे थे। नर्सरी गेट के पास हाइवे पर बने गड्ढों में बाइक जाने से वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
तभी पीछे से आ रहे डंपर (एचआर 55 ए 4278) ने उनके सिर को कुचल दिया। आननफानन में शेखर को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेखर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
व्यापारियों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले शेखर की मौत की सूचना से नगर में सन्नाटा पसर गया। जिसे भी पता चला, शेखर के घर ढांढस बंधाने पहुंच गया। शेखर उपाध्याय अपने पीछे मां, पत्नी, दो बेटे छोड़ गए हैं।
इधर, मोतीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री हरीश रावत और श्रम मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने भी शेखर उपाध्याय के आवास पर पहुंचकर शोक संतत परिवार को ढांढस बंधाया। इधर, पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इधर, नगर पंचायत चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, गोपाल सिंह रावत, भुवन पांडे, जीवन कबडवाल, पवन चौधरी, सरदार गुरदीप सिंह, मतलीम खान, धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, दीवान सिंह बिष्ट, गिरधर बम, दिनेश लोहनी के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी, नवीन दुम्का, डॉ. मोहन बिष्ट, मंजू तिवारी आदि ने शेखर के निधन पर गहरा शोक जताया है।