फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   surf excel detergent powder company fined for losing 20 grams of weight

Nainital News: सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट पाउडर कंपनी पर लगाया अर्थदंड, दस रुपये के पैकेट में 20 ग्राम वजन कम निकला

Sat, 02 Sep 2023 04:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल (हल्द्वानी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल (हल्द्वानी) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 02 Sep 2023 04:59 PM IST
सार

ज्ञान चंद्र गर्ग ने आयोग में वाद दायर कर कहा था कि उन्होंने दस रुपये मूल्य का सर्फ एक्सल का पैकेट खरीदा था। पैकेट में वजन 90 ग्राम लिखा था लेकिन उसमें 70 ग्राम डिटरजेंट निकला। आयोग ने मामले की सुनवाई की।

विज्ञापन
surf excel detergent powder company fined for losing 20 grams of weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जिला उपभोक्ता फोरम ने सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली कंपनी पर घटतौली के आरोप को सही पाते हुए वादी को मानसिक वेदना और आर्थिक नुकसान के एवज में पचास हजार रुपये व वाद व्यय के रूप में दस हजार रुपये अदा करने का आदेश दिया है। यही नहीं फोरम ने कंपनी पर पचास हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है जिसे कंपनी को फोरम में जमा कराना होगा।

विज्ञापन


रामनगर निवासी ज्ञान चंद्र गर्ग ने आयोग में वाद दायर कर कहा था कि उन्होंने दस रुपये मूल्य का सर्फ एक्सल का पैकेट खरीदा था। पैकेट में वजन 90 ग्राम लिखा था लेकिन उसमें 70 ग्राम डिटरजेंट निकला। मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल, सदस्या विजयलक्ष्मी थापा व सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत ने मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन


अनुचित व्यापारिक व्यवहार के कृत्य का दोषी पाया
सुनवाई के दौरान संबंधित पैकेट का वजन आयोग के समक्ष भी कराया गया जिससे पैकेट का वजन कम होने की पुष्टि हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद फोरम ने विपक्षी कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को घटतौली कर अनुचित व्यापारिक व्यवहार के कृत्य का दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...67 रुपये के लिए न्याय की लड़ाई: ऑनलाइन मंगाई किताब नहीं आई, आयोग की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने सुनाया ये फैसला

फोरम ने कंपनी को आदेश दिया कि वह आदेश के डेढ़ माह के भीतर वादी को हुई मानसिक वेदना एवं आर्थिक हानि की क्षतिपूर्ति के एवज में 50 हजार और वाद व्यय के रूप में 10 हजार रुपये अदा करें। इसके साथ ही विपक्षी कंपनी की ओर से किए गए अनुचित व्यापारिक व्यवहार पर फोरम ने पचास हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अर्थदंड की धनराशि फोरम के कार्यालय कोष में जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed