{"_id":"57ae1c4f4f1c1b106aee45f5","slug":"departments-standoff-baba-stuck-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों की तनातनी, बाबा की सर्जरी अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों की तनातनी, बाबा की सर्जरी अटकी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशीला तिवारी अस्पताल में दो विभागों की मनमानी मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। एक माह से एसटीएच में भर्ती एक बाबा का आपरेशन नहीं हो सका है। बाबा को अब एम्स दिल्ली भेजने की बात चल रही है।
सर्जरी और एनस्थीसिया विभाग की मनमानी के चलते सुशीला तिवारी अस्पताल में अन्य विभागों में भर्ती मरीजों की सर्जरी नहीं हो पा रही है। न्यूरो के मरीजों को अनफिट बताकर आपरेशन टाले जा रहे हैं।
न्यूरो विभाग के अधीन भर्ती बाबा शिवराज (45) के रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर है। बाबा को दो जुलाई को भर्ती कराया गया था। दोनों विभागों की मनमानी के चलते अभी तक बाबा का आपरेशन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
बाबा के आपरेशन के लिए दो बार एमएस ने भी आदेश दिए थे मगर नतीजा सिफर ही रहा। एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि बाबा को पैरालिसिस भी है। बाबा को एम्स भेजने की बात चल रही है।
एम्स के डाक्टरों से बात हो चुकी है। एम्स से हरी झंडी मिलते ही बाबा को भेज दिया जाएगा। इस संबंध में प्राचार्य ने बताया कि एनस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार से न्यूरो के आपरेशन शुरू हो जाएंगे। कहा कि बाबा के शरीर में मल्टीपल फ्रेक्चर होने के कारण आपरेशन नहीं हो पा रहा है।