फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dengue is spreading rapidly in Nainital district, one more patient reports

Nainital News: नैनीताल जिले में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, एक और मरीज रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Dengue is spreading rapidly in Nainital district, one more patient reports
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। बेस अस्पताल में भर्ती एक और रोगी डेंगू पॉजिटिव आया है। पिछले चार दिनों में चार मामले सामने आ गए हैं। हालांकि डेंगू के रोगी तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


नैनीताल जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव होने से डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल में भर्ती एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। बेस अस्पताल में दो डेंगू के मरीज पहले से भर्ती हैं। बेस के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि सभी डेंगू मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। सीएमओ नैनीताल डॉ. हरीश पंत ने बताया कि एसटीएच में डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज भर्ती है। डेंगू पीड़ित एक मरीज की हालत में सुधार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने डेंगू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed