{"_id":"660dc205740462272a0744a6","slug":"demonstration-with-empty-vessels-for-water-haldwani-news-c-337-1-ha11005-108100-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पानी के लिए खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पानी के लिए खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर और जगदंबानगर के नलकूप में आई खराबी और वॉल्व में दिक्कत होने से बुधवार को डेढ़ हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंदिरानगर में पेयजल संकट से नाराज लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। जल संस्थान ने तीन टैंकरों के माध्यम से प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति कराई लेकिन फिर भी लोग प्यासे रह गए।
इंदिरानगर वार्ड नंबर-32 में पांच दिनों से पानी की समस्या होने से नाराज लोगों ने बुधवार को सबरी मस्जिद के पास खाली बर्तन सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी माध्यम से जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन भेजा। लोगों ने कहा कि सबरी मस्जिद, इंदिरानगर, बरसाती और दुर्गा मंदिर के आस-पास पांच दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। रमजान में भी लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मेहरुन्निसा, सगीरन, मुक्तरी बेगम, शमा, शादिकन, नजला, यासमीन, कुंवारी राखी, भगवती देवी, माया देवी, शाहिद आदि रहे। वहीं जगदंबा नगर के नलकूप का वॉल्ब खराब होने से कुल्यापुरा वार्ड नंबर आठ में गली नंबर-आठ और नवाबी रोड के कई इलाकों में पानी की परेशानी बनी रही।
जगदंबा नगर के नलकूप के वॉल्व में खराबी आने से दिक्कत हुई है। इसे ठीक कराने के लिए वर्कशॉप में भेजा है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही इसे नलकूप में लगा दिया जाएगा। इंदिरानगर में एक टैंकर से पानी बांटा गया है।
विज्ञापन
रविंद्र कुमार, सहायक अभियंता जल संस्थान
पानी के बिलों में आ रही समस्या को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर को दिया ज्ञापन
हल्द्वानी। पानी के बिलो में आ रही समस्या को लेकर वार्ड नंबर 58 के पार्षद मनोज जोशी ने बुधवार को प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश जोशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पार्षद मनोज जोशी ने कहा की बिलों को लेकर दिक्कत न हो, इसके लिए ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बिल बढ़े हुए आए थे। प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि रीडिंग अनुसार बिल दिए जाएंगे। कहा कि जिनका बकाया बिल है उनको पूरा जमा करना होगा। बाकी सभी के बिल नार्मल ही आएंगे। संवाद