फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demonstration in the tehsil regarding the demand for Bindukhta revenue village

Nainital News: बिंदुखता राजस्व गांव मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन

Sat, 20 Dec 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in the tehsil regarding the demand for Bindukhta revenue village
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को वनाधिकार समिति एवं पूर्व सैनिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने लालकुआं तहसील प्रांगण में धरना दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग तहसील परिसर में पहुंचे तथा सभी ने एक स्वर में बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की। भारी ठंड तथा घने कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सीएम को भेजे ज्ञापन में बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संदर्भ में अब तक अधिसूचना जारी नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया गया। जनभावना का सम्मान करते हुए अविलंब बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की गई। इस दौरान अर्जुननाथ गोस्वामी, श्याम सिंह रावत, बसंत पांडे, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश भट्ट, कविराज धामी, प्रमोद कलोनी, कुंदन सिंह मेहता, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी, कुंदन सिंह चुफाल, भरत नेगी, बलवंत सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह बोरा समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed