फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   demanded extortion of three crore rupees from the doctor

डॉक्टर से तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
demanded extortion of three crore rupees from the doctor
हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित डॉ. वैभव कुच्छल के अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल के संचालक डॉ. वैभव कुच्छल को कॉल कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसा न देने पर डॉक्टर के बेटे का अपहरण करने की धमकी दी गई है। एसएसपी ने डॉक्टर के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस मामले में पुलिस की दो टीमें दिल्ली और हापुड़ भेजी गई हैं। हापुड़ से एक कारपेंटर और उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मानपुर उत्तर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वैभव कुच्छल के पास सोमवार की शाम छह बजे एक बदमाश की कॉल आई। बदमाश ने पहले बच्चे की आवाज में बात की। इसके बाद धमकी देते हुए कहा कि जहां कहूंगा वहां तीन करोड़ रुपये पहुंचा देना। पैसा नहीं मिलने पर तुम्हारे बच्चे का अपहरण कर लिया जाएगा। दो मिनट बाद फिर बदमाश ने कॉल किया लेकिन डॉक्टर ने दहशत की वजह से कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

भयभीत डॉक्टर के परिवार ने एसएसपी से संपर्क कर घटना से अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर डॉक्टर के परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान कर दी गई। डॉक्टर ने मंगलवार को अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में धारा 384 के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि कॉल हापुड़ क्षेत्र से की गई है। पुुलिस की दो टीमें दिल्ली और हापुड़ भेजी गई हैं। एसएसपी ने बताया कि हापुड़ गई पुलिस टीम ने वहां एक कारपेंटर और उसके नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है। कारपेंटर अपने बेटे की गलती बता रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर गिरफ्तारी की जाएगी। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर अन्य डॉक्टर लामबंद होने लगे हैं। उन्होंने तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डॉक्टर के मां की 2007 में हुई थी हत्या
पुलिस के अनुसार, डॉ. कुच्छल मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उनकी मां की 2007 में बदमाशों ने हत्या कर दी थी। यूपी पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था, लेकिन एक बदमाश अभी तक पकड़ा नहीं गया है। पुलिस इस कड़ी को भी जोड़कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed