फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to Resume Training Camp at Nainital Sports Ground

नैनीताल के खेल मैदान में प्रशिक्षण कैंप पुन: शुरू करने की मांग

Tue, 05 May 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 05 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demand to Resume Training Camp at Nainital Sports Ground
नैनीताल। नैनीताल के खेल मैदान में पिछले वर्षों से आयोजित हो रहे खेल प्रशिक्षण शिविरों पर इस वर्ष संकट के बादल मंडरा रहे हैं। खेल विभाग ने फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट और बॉक्सिंग समेत सात प्रमुख खेलों के कैंपों को बंद कर दिया है। इस निर्णय से आक्रोशित कोचों ने डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। कोचों का आरोप है कि विवाद के चलते जिला क्रीड़ा अधिकारी ने वर्ष 2026-27 के लिए कैंपों का संचालन रोकने की सूचना दी है। कोचों के अनुसार सरकारी आदेशानुसार इन कैंपों का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित था जिसमें अभी एक वर्ष शेष है। प्रदेश के अन्य जिलों में 1 मई से शिविर शुरू हो चुके हैं जबकि नैनीताल में खिलाड़ियों का भविष्य अधर में है। भगवत सिंह मेर, सुनील कुमार, कमल सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, विनोद बॉल, गौरव नयाल और मो. रिहान ने डीएम को बताया कि इन्हीं कैंपों से निकले खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने मांग उठाई है कि बच्चों के हितों को देखते हुए इन शिविरों को तत्काल शुरू किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed