{"_id":"60df862f8ebc3ed7820b15f2","slug":"demand-to-remove-salary-discrepancies-from-dgp-haldwani-news-hld4298485154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी से वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी से वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग
विज्ञापन
हल्द्वानी। वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की पत्नियां डीजीपी अशोक कुमार से मिलीं। उन्होंने निर्धारित 20 साल की सेवा के बाद पुलिसकर्मियों को 4600 रुपये पे ग्रेड देने की मांग की। डीजीपी ने बताया कि वेतन विसंगति दूर करने के लिए उन्होंने प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस मामले में वह पुलिस की तरफ से ठोस पैरवी करेंगे।
देवभूमि उत्तराखंड पुुलिस कर्मियों के परिजन शुक्रवार शाम सर्किट हाउस में डीजीपी अशोक कुमार से मिलने पहुंचे। इस बीच एलआईयू के निरीक्षक दीप भट्ट ने पुलिस परिवार से जुड़ी छह महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल से डीजीपी की मुलाकात कराई। महिलाओं ने बताया कि छठा वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के बाद विभाग में 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्व होने पर 4600 रुपये का पे ग्रेड 2017 तक दिया गया। अब 20 वर्ष की सेवा पूरी करने पर भी 4600 पे ग्रेड का लाभ नहीं दिया जा रहा है। पुलिस विभाग में एक ही पद पर दो अलग अलग ग्रेड पे 4600 और 2800 हो गया है। एक ही पद पर दो तरह से वेतन दिए जाने से पुलिसकर्मियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
पुलिसकर्मी सीसीटीएनएस, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य तकनीकी कार्य भी कर रहे हैं। फिर भी पुलिसकर्मियों को अर्द्धकुशल की श्रेणी में रखा गया है। डीजीपी ने इस मामले में शासन से ठोस पैरवी करने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की पत्नियां न्याय की गुहार लगाने के लिए हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पहुंचीं। उन्होंने वेतन के मामले में गोल्ज्यू देवता से शीघ्र न्याय देने की गुहार लगाई है।