फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to issue notification to make Bindukhatta a revenue village intensifies

Nainital News: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की अधिसूचना जारी करने की मांग तेज

Thu, 19 Sep 2024 07:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 19 Sep 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to issue notification to make Bindukhatta a revenue village intensifies
लालकुआं/नैनीताल। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बिंदुखत्ता वन अधिकार समिति का एक शिष्टमंडल बुधवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत संबंधित विभागों के सचिवों से मिला। शासन स्तर पर लंबित पत्रावली को आगे बढ़ाते हुए राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


बिंदुखत्ता को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व गांव की मान्यता दिलाने के लिए संयुक्त दावा 19 जून को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति से स्वीकृति प्रदान कर पत्रावली शासन को भेज दी गई थी। इसके बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई। समिति के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर मुख्य सचिव ने राजस्व सचिव को एक्ट का परीक्षण कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रतिनिधि मण्डल ने राजस्व सचिव एसएन पांडेय, जनजाति कल्याण निदेशालय के अपर निदेशक योगेंद्र रावत को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अपर निदेशक योगेंद्र रावत ने बताया कि राजस्व ग्राम की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है। संयुक्त दावा करने वाले बिंदुखत्ता के सभी ग्रामों को मान्यता प्रदान कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निदेशालय स्तर से जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजा जा रहा है। शिष्टमंडल पंचायती सचिव कार्यालय, जनजाति एवं समाज कल्याण सचिव के कार्यालय के साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन की प्रति राजभवन में दी। प्रतिनिधि मंडल में वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता के सचिव भुवन भट्ट, बसंत पांडेय, उमेश भट्ट, डॉ. यशवंत कोश्यारी, प्रताप सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह खनका, इंदर सिंह पनेरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed