फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand raised for the early repair of roads.

Nainital News: सड़कों के जल्द सुधारीकरण की उठाई मांग

Sat, 04 Jul 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for the early repair of roads.
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के गैराखान से कैलाश द्वार मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सिमलिया-साननी मार्ग के मिलान के साथ बबियाड़-टपुवा-दुदुली मोटर मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से ग्रामीण उठाते आ रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार को कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि गैराखान से कैलाश द्वार मोटर मार्ग 10 सालों से बदहाल हालत में होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क पर पैदल आवाजाही भी नहीं हो पा रही है। वहीं बबियाड़-टपुवा-दुदुली मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए शासन से सड़क निर्माण जल्द कराने की पुरजोर मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed