फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for release of budget for damaged roads

Nainital News: क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए बजट जारी करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for release of budget for damaged roads
पहाड़पानी (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बृहस्पतिवार को देहरादून में आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए ज्ञापन सौंपा। विधायक ने भीमताल, ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों, सिंचाई नहरों और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने गौला, लधिया, कलसा और नंधौर नदियों से हो रहे भूकटाव की रोकथाम के लिए बजट जारी करने को कहा। सड़कों के पुनर्निर्माण, भूमि कटाव, मकानों की सुरक्षा और रोकथाम के लिए सीमेंट के ब्लाॅक और चेकडैम के साथ नहरों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि की मांग की। आपदा सचिव ने धनराशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed