{"_id":"68d6fde2a5e7f9b38609b81b","slug":"demand-for-protection-of-crops-from-wild-animals-ramnagar-news-c-240-1-shld1006-109703-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जंगली जानवरों से फसलों के सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जंगली जानवरों से फसलों के सुरक्षा की मांग
Sat, 27 Sep 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोहाली पंचायत घर में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर लगा। ग्रामीणों ने कहा कि जंगली जानवरों ने खेतों में लगी फसलों को बर्बाद कर दिया है।
ग्रामीणों से जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। पेयजल, सिंचाई नहर, मुख्य मार्ग के बदहाल होने और गांव के क्षतिग्रस्त रास्ते, बिजली के पुराने पोलों को बदलने की भी मांग की। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने अधिकारियों से गांव की समस्याओं के प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द निराकरण कराने को कहा। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल, खंड विकास अधिकारी पंकज जोशी, त्रिभुवन बिष्ट, देवेंद्र सिंह, रतन सिंह, गोपाल सिंह, धरम सिंह, हरीश बिष्ट, आरडी पांडे, रघुनंदन पांडे, गजेंद्र बिष्ट, अनीता पंत, दीपक कुमार, गणेश आदि मौजूद रहे। संवाद