{"_id":"64652e235a78529f76019b44","slug":"demand-for-name-of-panchem-lama-nainital-news-c-8-1-143348-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 11वें पंचेन लामा की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 11वें पंचेन लामा की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग उठाई
Thu, 18 May 2023 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तिब्बती यूथ कांंग्रेस व तिब्बती महिला कांग्रेस की संयुक्त पहल पर बुधवार को तिब्बती समुदाय की ओर से नगर में जुलूस निकाला गया जिसमें दलाई लामा की ओर से घोषित किए गए 11वें पंचेन लामा की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई। समुदाय ने तिब्बतियों को उनकी धार्मिक शिक्षा का अधिकार व हक हकूक देने की मांग करते हुए चीनी सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।
बुधवार को समुदाय के लोग मल्लीताल तिब्बती बाजार के समीप एकत्र हुए। उसके बाद शहर में जुलूस निकाला। उसके बाद वक्ताओं ने कहा कि 28 वर्ष पूर्व तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने 15 मई को छह वर्षीय 11वें पंचेन लामा की घोषणा की थी जिसके दो रोज बाद 17 मई को वह लापता हो गए। आज वह 34 वर्ष के होंगे। प्रार्थना की गई कि वह जहां भी हों, सुरक्षित हों। भारतीय राष्ट्रगान व तिब्बती राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर स्थानीय तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तेन्जिन ल्हुन्दुप, उपाध्यक्ष टशी टॉपग्याल, तेंजिन दावा, तेंजिन चोएफएल, तेंजिन संग्मो, न्यीमा चुंगदक्। स्थानीय तिब्बती महिला संगठन के सचिव सिरिंग् पेलकी, सोनम छोएज्यॉम, सिरिंग, यांगझोम्, तिब्बती मार्केट एसोशिएशन के सचिव येशी थुप्टेन आदि रहे।