{"_id":"617af131d7b0f2013d2f4075","slug":"demand-for-didihat-district-haldwani-news-hld4429459137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने दिए डीडीहाट जिला बनाने के संकेत, जिला पुर्नगठन आयोग से मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने दिए डीडीहाट जिला बनाने के संकेत, जिला पुर्नगठन आयोग से मांगी जानकारी
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी को डीडीहाट जिला बनाने की मांग को ज्ञापन देते सर्वदलीय शिष्टमंडल के गए लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन का ही असर कहें कि सरकार ने मुख्य सचिव और राजस्व परिषद के अध्यक्ष से डीडीहाट जिले की पुनर्गठन की फाइल को तलब किया है। सीएम की ओर से की गई इस सकारात्मक पहल से आंदोलनकारी उत्साहित हैं।
डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति का शिष्टमंडल मंगलवार शाम देहरादून में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने शिष्टमंडल की सारी बातों को ध्यान से सुनने के बाद मुख्य सचिव और राजस्व परिषद के अध्यक्ष से डीडीहाट जिले की पुनर्गठन की फाइलों को तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल से कहा कि डीडीहाट मेरी जन्म भूमि है और डीडीहाट के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने भी डीडीहाट जिले के गठन को लेकर सीएम से बात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, कांग्रेस नेता रमेश कापड़ी सहित जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य थे। इधर, बृहस्पतिवार को भी डीडीहाट में जिले को लेकर आंदोलन जारी है। रामलीला मैदान में चल रहे आमरण अनशन के 28वें दिन गोप्स खड़ायत और गणेश कन्याल के स्वास्थ्य में गिरावट आई है।
सीएम ने की आंदोलन खत्म करने की बात
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टमंडल से आंदोलन को खत्म करने के लिए कहा है। इस पर आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक डीडीहाट में डीएम और एसपी की नियुक्ति नहीं हो जाती है। तब तक आंदोलन को खत्म नहीं करेंगे।

जिले की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी।- फोटो : PITHORAGARH