फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for canal covering from gas plant to Teenpani

Nainital News: गैस प्लांट से तीनपानी तक नहर कवरिंग की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for canal covering from gas plant to Teenpani
हल्दूचौड़। मोटाहल्दू स्थित गैस प्लांट से तीनपानी चौराहे तक आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही जमरानी नहर कवर नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत जयपुर खीमा की प्रधान सीमा पाठक के नेतृत्व में प्रधान पुष्पा जोशी, बीडीसी सदस्य कमला दुर्गापाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने महाप्रबंधक जमरानी परियोजना हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने नहर कवरिंग कार्य करने की मांग की। ज्ञापन में कहा है कि घनी आबादी के बीच बन रही खुली नहर से बच्चों, राहगीरों, पशुओं और दोपहिया वाहन चालकों को गंभीर खतरा बना हुआ है। ज्ञापन सौंपने वालों में विपिन बमेटा, बाला जोशी, गिरीश गुरुरानी, विपिन जोशी, गिरीश जोशी, कीर्ति पाठक, दिनेश पांडे आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed