फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for action in case of fighting between tourists and taxi drivers

Nainital News: पर्यटकों और टैक्सी चालकों में मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग

Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for action in case of fighting between tourists and taxi drivers
नैनीताल। मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस को ज्ञापन देकर टैक्सी चालकों और पर्यटकों के बीच बृहस्पतिवार को हुए मारपीट मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन का कहना है कि नैनीताल में पर्यटकों और स्थानीय टैक्सी चालकों के बीच मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसका असर पर्यटन गतिविधियों पर पड़ रहा है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्ती से जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मारपीट करने वाले संबंधित चालकों का सत्यापन कराया जाए। उन्होंने पर्यटकों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन की छवि कर रहे हैं खराब
नैनीताल। तल्लीताल टैक्सी मालिक समिति के अध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि पर्यटकों से मारपीट करने वाले टैक्सी चालक यूनियन के सदस्य नहीं हैं। तिवारी ने कोतवाली पुलिस को ज्ञापन देकर कहा है कि ऐसे लोगों की वजह से टैक्सी चालक और यूनियन बदनाम हो रही है। उन्होंने ऐसे लोगों की खिलाफ सख्त रूप से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed