{"_id":"64a5d3a1084eddb21e01ca19","slug":"delhi-youth-death-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-252-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डीजे में डांस करने के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डीजे में डांस करने के दौरान युवक की मौत
Thu, 06 Jul 2023 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
राजू
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली से एक प्राइवेट कंपनी के ग्रुप के साथ आए युवक की डीजे में डांस करने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और परिजन शव लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं।
राजू (25) पुत्र नेतराम मकान नंबर 7/19, सेक्टर 7 दक्षिणपुरी डाॅ. आंबेडकर नगर साउथ दिल्ली का रहने वाला था। युवक दिल्ली की टूर एंड ट्रैवल्स पार्क हॉलिडे इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था। मंगलवार को कंपनी के सौ लोगों के ग्रुप के साथ वह पाटकोट के अमगढ़ी स्थित एक रिजॉर्ट में आया था। रात करीब दस बजे के आसपास डीजे में डांस करने के दौरान युवक जमीन पर गिर गया। रात करीब 11 बजे के आसपास उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर मृतक का भाई दीपक बुधवार सुबह रामनगर पहुंचा। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव दिल्ली लेकर रवाना हो गए हैं।