फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Delhi tourist's car falls into ditch

Nainital News: दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi tourist's car falls into ditch
हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए आए नैनीताल रोड पर दुर्घटना में घायल महिला प्रीत
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। नैनीताल घूमने लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की टैक्सी लौटते समय खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग चोटिल हो गए। हालांकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। आईटीबीपी के जवानों ने घायलों को खाई से निकाला। बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत में सुधार है।
द्वारिका दिल्ली निवासी सोनू गुप्ता (32) अपनी पत्नी प्रीति, बच्ची तायरा और परिवारिक सदस्य विभा के साथ नैनीताल घूमने आए थे। मंगलवार को वे लौट रहे थे। उन्होंने नैनीताल से हल्द्वानी के लिए टैक्सी बुक की। सुबह करीब 9:45 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर दोगांव के पास खाई में गिर गई। इस बीच वहां से गुजर रहे आईटीबीपी के जवानों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सोनू गुप्ता का आरोप है कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। घायलों को एसटीएच ले जाया गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-=-
डॉक्टर ने निभाया फर्ज, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

नैनीताल। ज्योलीकोट के निकट दुर्घटनाग्रस्त दिल्ली के पर्यटकों को वहां से गुजर रहे नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. हाशिम अंसारी ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद खुद अपने वाहन से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

डॉ. हाशिम बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल से नाइट ड्यूटी कर हल्द्वानी जा रहे थे। उसी दौरान आर्मी के जवान दुर्घटना ग्रस्त वाहन से घायलों को निकाल रहे थे। डाॅ. हाशिम घायलों को मेडिकल हेल्प के इरादे से वहीं रुक गए। उनकी जांच व प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. हाशिम घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए और भर्ती करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed