फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dehradun, Nainital and US nagar won

देहरादून, नैनीताल और यूएस नगर जीते

Fri, 14 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Fri, 14 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dehradun, Nainital and US nagar won
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल के सहयोग से डीएसए मैदान में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय 16 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विभिन्न जिलों की 6 जबकि बालिका वर्ग में 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन


पहले दिन खेले गए लीग मुकाबलों में देहरादून, नैनीताल और यूएस नगर की टीमों ने जीत दर्ज की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और अध्यक्षता कर रहे मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने मार्च पास्ट की सलामी ली और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत उद्घाटन मुकाबले में बालक वर्ग में अंडर-14 आयु वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 2 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में चंपावत की टीम 9 विकेट पर 83 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में यूएस नगर की टीम ने 79 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में उत्तरकाशी की टीम 69 रन पर ही ढेर हो गई। बालिका वर्ग में अंडर-19 आयु वर्ग में नैनीताल ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बनाए। जवाब में पौड़ी की टीम 46 रन पर ऑलआउट हो गई।

निर्णायक मो. रेहान, सुहेल अहमद, रमेश रावत, मनोज कुमार, सौरभ रावत व आमीर अब्बास थे। इससे पूर्व सैनिक स्कूल की छात्राओं ने वंदना, एमएल साह बालिका इंटर कॉलेज ने स्वागत गीत, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत किया।


संचालन हेमंत बिष्ट, डॉ. सोबन सिंह बिष्ट, अनुपम उपाध्याय और नवीन पांडे ने किया। इस मौके पर सीईओ रघुनाथ लाल आर्य, सीआरएसटी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, शिक्षाविद् नवीन चंद्र साह, कुविवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेद्र प्रसाद शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. ललित तिवारी, राज्य खेल समन्वयक सीके नौटियाल, जिला खेल समन्वयक अरविंद चौधरी, सहायक खेल समन्वयक राहुल पवार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed