{"_id":"58617ceb4f1c1b5b26eeb526","slug":"dehradun-flag-waved","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून ने लहराया परचम
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर चल रही ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवें दिन दो मैच खेले गए। इसमें एजिलिस फुटबॉल क्लब देहरादून और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की टीमें विजेता रहीं।
विज्ञापन
पहला मैच एजिलिस फुटबॉल क्लब देहरादून बनाम दिल्ली हिरोस के बीच खेला गया। दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। इससे मैच पेनाल्टी शूट में चला गया। एजिलिस फुटबॉल क्लब देहरादून ने पेनाल्टी सूट में 1-0 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
मैच का शुभारंभ उद्योगपति संदीप गुप्ता ने किया। दूसरा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून बनाम इलाहाबाद इलेवन के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 3-0 से जीत दर्ज की। मैच का शुभारंभ सीओ मिथिलेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में वीरेंद्र सिंह, भूपाल सिंह नेगी, हीरा सिंह, दिनेश सिंह शामिल रहे। ललित चौधरी मैच कमिश्नर रहे। इस दौरान क्लब के कृष्णा नंद पपनै, करनैल सिंह, डीसी हर्बोला, जितेंद्र बिष्ट, मौ. अजीज, विनय पडलिया, बाला दत्त मठपाल आदि थे।