फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deepak became the Chairman, Life Vice-Chairman and Naval Secretary

दीपक अध्यक्ष, जीवन उपाध्यक्ष और नवल सचिव बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Deepak became the Chairman, Life Vice-Chairman and Naval Secretary
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ नैनीताल की कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। इस दौरान दीपक बिष्ट अध्यक्ष, जीवन रावत उपाध्यक्ष और नवल किशोर सचिव चुुने गए।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, सदस्य लीलाधर उपाध्याय और डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला ने चुनाव परिणाम घोषित किए। अध्यक्ष पद पर दीपक बिष्ट ने 70 और कुलदीप सिंह ने 52 मत हासिल किए। उपाध्यक्ष पद पर जीवन रावत को 75 और चंद्र शेखर पंत को 45 वोट मिले। एक मत निरस्त पाया गया। सचिव पद पर नवल किशोर को 75 और जगनमोहन मेहरा को 47 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष आशा आर्य, उपसचिव रंजीत कीर्ति और कोषाध्यक्ष संजीत राम ने निर्विरोध जीत दर्ज की। बहादुर सिंह बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इससे पूर्व शुक्रवार को 11 बजे से एक बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान 132 में से 122 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed