फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   deeke sharma adhyaksh, gil bane sachiv DK Sharma, president, Gil became secretary

डीके शर्मा अध्यक्ष, गिल बने सचिव

Mon, 27 Jun 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Mon, 27 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 deeke sharma adhyaksh, gil bane sachiv DK Sharma, president, Gil became secretary
बोट हाउस क्लब के चुने पदा‌िधधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बोट हाउस क्लब की रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अमर सिंह गिल को सचिव, डीके शर्मा को चेयरमैन, नसीम ए खान और जेएस सरना को उपाध्यक्ष चुना गया। जबकि विजय साह और दीप साह को संयुक्त सचिव चुना गया। चुनाव के चलते दिनभर क्लब में काफी चहल-पहल रही। डीके शर्मा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद डीके शर्मा ने कहा कि क्लब की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा नई योजनाओं का भी लागू किया जाएगा।


इससे पूर्व शनिवार को बोट हाउस क्लब की प्रबंध समिति के नौ सदस्यों के लिए मतदान कराया गया। इसमें 3290 सदस्यों में से 734 ने वोट डाला। समिति के 9 सदस्य पदों के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। रविवार सुबह 11 बजे से चुनाव अधिकारियों आरके टंडन, सुनील मिश्रा, हरि मोहन भाटिया और क्लब के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जीएस बिष्ट की देखरेख में मतगणना हुई। मतगणना के बाद शाम को चार बजे चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी आरके टंडन ने नौ सदस्यों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसमें अमर सिंह गिल को 469, नसीम ए खान को 458, विजय साह को 422, डीके शर्मा को 420, जेएस सरना को 391, आरके कर्नाटक को 384, मोहन चंद्र पांडे को 354, दीप साह को 351, राखी विर्क सिबल को 343 मत मिले। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed