फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Decline in new cases in Jyolikot; 72 people tested.

Nainital News: ज्योलीकोट में नए मामलों में कमी, 72 लोगों की जांच की

Tue, 29 Sep 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 29 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Decline in new cases in Jyolikot; 72 people tested.
नैनीताल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में सोमवार को 72 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं बेलवाखान में 30 लोगों की जांच, 42 के ब्लड टेस्ट, 113 लोगों की काउंसलिंग और 16 लोगों को टेली-कंसल्टेंसी की सुविधा दी गई। जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लगातार निगरानी और सैंपलिंग के बीच क्षेत्र में पीलिया व डायरिया के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। ब्लड सैंपलों की री-टेस्टिंग में भी सुधार के संकेत मिले हैं। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और सैंपलिंग का कार्य जारी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने स्वच्छ पेयजल के उपयोग, हाथों की नियमित सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की। सीएमओ के निर्देश पर मलुवाताल में भेजी गई टीम ने 77 लोगों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्रोतों से साफ किया कूड़ा और प्लास्टिक
ज्योलीकोट। ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए जिला पंचायत नैनीताल की ओर से सोमवार को विभिन्न जल स्रोतों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ज्योलीकोट, भलयूटी, बेलूवाखान, सरियाताल और वीरभट्टी में कूड़ा, प्लास्टिक और अन्य निष्प्रयोज्य सामग्री को हटाकर उसका निस्तारण किया गया। टीम ने लोगों से सहयोग की अपील की है। अभियान में जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी, उप राज अधिकारी असलम, कार्याधिकारी ऋचा जोशी, दीपक उपाध्याय, चंद्रपाल बिष्ट, लक्ष्मण लमगड़िया, मोहन सिंह, इतीश कुमार आदि शामिल रहे।


मलुवाताल में भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर पानी के सैंपल लिए
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत मलुवाताल में छात्र भाष्कर गंगोला की मौत के बाद सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक कर दवाएं भी वितरित कीं। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया कि स्वास्थ्य टीम की ओर से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की जांच की गई। दूसरी ओर जल निगम के कर्मचारियों ने भी गांव में पहुंचकर पानी के टैंक का निरीक्षण कर सैंपल लिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव में नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज डायरिया से पीड़ित नहीं मिला है। इस दौरान डॉ. शबाना, डॉ. संदीप, फार्मासिस्ट विनीता, देवेंद्र पांडे, दीपा गंगोला, हेमा देवी, लाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed