फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Debris will be removed near the Mallital boat stand.

Nainital News: मल्लीताल बोट स्टैंड के समीप निकाला जाएगा मलबा

Wed, 09 Sep 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 09 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Debris will be removed near the Mallital boat stand.
नैनीताल। सिंचाई विभाग बोट हाउस क्लब के समीप के नाले में आए मलबे के निस्तारण के लिए करीब 15 लाख रुपयों का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। बीते दिनों यहां चूनाधारा के ऊपर की ओर आल्मा कॉटेज एवं बोरा पॉइंट की ओर से आया मलबा बोट हाउस क्लब के समीप बोट स्टैंड से लगे नाले के मुहाने में जमा हो गया था। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला प्रशासन समेत विभागीय टीम ने इसका निरीक्षण किया था। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि बोट हाउस क्लब से लगे नाले में 15 गुणा 8 मीटर के क्षेत्र में करीब दो मीटर गहराई तक गाद निकाली जानी है। इसमें करीब 350-400 घन मीटर के करीब मलबा निकलने का अनुमान है। विभाग की ओर से कार्य के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed