फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Debris kept falling at more than ten places on the highway

हाइवे पर दस से ज्यादा जगहों पर गिरता रहा मलबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Debris kept falling at more than ten places on the highway
कैंची मंदिर के पास सड़क में मलबा आने से जाम में फंसे रहे यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भवाली/गरमपानी(नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा परेशान अल्मोड़ा हाईवे पर सफर करने वाले यात्री रहे। हाइवे पर दस से ज्यादा स्थानों पर मलबा गिरता रहा। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर कैंची के पास दोपहर तीन बजे मलबा आने से मार्ग दो घंटे बंद रहा। जीसीबी ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया। यात्री भारी बारिश होने से डर के साए में सड़क खुलने के इंतजार में खड़े रहे। करीब दो घंटे बाद मार्ग खुल सका। अल्मोड़ा हाईवे पर पाडली की पहाड़ी से मलबा-पत्थर आने से मार्ग बाधित हो गया। इससे सड़क में वाहनों की कतार लगने से यात्रियों को एक घंटे तक जाम झेलना पड़ा। भारी बारिश के चलते खैरना बाजार में थुवा की पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर गिर गया। गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, पाडली, रातीघाट, रामगाढ़, दोपाखी, झूला पुल गरमपानी, खैरना, भौर्या मोड़, लोहाली, जौरासी, नावली, काकड़ीघाट, सुयालबाड़ी में पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। सुयालबाड़ी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद जाम लग गया। क्वारब चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशीन की मदद से जाम खुलवाया। भुजान-बेतालघाट मोटर मार्ग बढे़री के पास बोल्डर-पत्थरों के गिरने से शाम चार बजे बंद हो गया। इससे यात्रियों को देर शाम तक परेशान होना पड़ा। इधर नगर के भीमताल रोड स्थित काली मंदिर के पास मलबा आने से शुक्रवार दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। फरसौली-गोलुधार के पास बरसाती नाला उफान पर आ गया। इस बीच नाला पार करने में दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो गया। वहीं मझेड़ा गांव में लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बेतालघाट के कनिष्ठ प्रमुख करन चिलवाल ने बताया कि पहली बारिश ने विभागों की पोल खोल कर रख दी है। एनएच के जेई जगत सिंह बोरा ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर आने से सड़क कुछ देर बंद रही। उन्होंने बताया कि खैरना में ही जेसीबी रहती है, जिससे मलबा आने पर सड़क को खुलवाया जा सके।
विज्ञापन

चलती बाइक पर गिरा पत्थर, युवक घायल
ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी हरीश सिंह बिष्ट (38) पुत्र अनूप सिंह बिष्ट निवासी मंडलकोट अल्मोड़ा शुक्रवार शाम चार बजे ताड़ीखेत ब्लॉक के मंडलकोट से बाइक पर लौट रहा था। भुजान के पास पहुंचते ही कनवाड़ी की पहाड़ी से गिरा पत्थर बाइक पर गिरने से वह फिसल कर गिर गया। वाहन में पीछे बैठे रमेश चंद्र बाल-बाल बच गए। लोगों ने हरीश को सीएचसी पहुंचाया। डॉ. विजय ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से घोड़ाखाल मार्ग धंसा
भवाली। श्यामखेत चाय बागान घोड़ाखाल सड़क भूकटाव के कारण धंसने लगी है। सड़क के धंसने से निचले क्षेत्रों में रहने वाले दर्जनों परिवारों को जान-माल का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि बीते 15 दिन मार्ग धंस रहा है। उन्होंने डीएम और लोनिवि से संज्ञान लेने की मांग की है।

चालखाल लबालब, नदियों में बढ़ा पानी
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम नाई के तोक चामा वन बीट खुजेटी में बनाए गए चालखाल बारिश के चलते पानी से लबालब हो गए हैं। पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल ने बताया कि तोक में शुक्रवार को 100 से अधिक हरे पेड़ लगाए गए। वहीं, पहाड़ों में बारिश के चलते शिप्रा और कोसी नदी में पानी बढ़ गया वहीं कोसी नदी खैरना में रानीखेत के लिए बन रहे नए पुल की बुनियाद तक पानी पहुंच गया।
फोटो कैप्सन- 18बीटीएल04-05पी
फोटो कैप्सन- 18बीटीएल09-12पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed