फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Debris came from rain, road wall collapsed

बारिश से आया मलबा, सड़क की दीवार ढही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Debris came from rain, road wall collapsed
मंगलवार को हुई बारिश के बाद देवीधूरा-बसानी रोड में क्षतिग्रस्त दीवार - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बारिश के कारण देवीधूरा-बसानी रोड पर मलबा आ गया और सड़क की सुरक्षा दीवार ढह गई। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिले के सात ग्रामीण मार्ग अब भी बंद हैं जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मंगलवार को देवीधूरा-बसानी रोड पर देवीधूरा और पापड़ी के बीच कई जगह पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। सड़क में कई जगह पहाड़ी से पत्थर गिरने का डर बना हुआ है। मंगलवार को भी पहाड़ी से मलबा गिरता रहा जिसके चलते स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की सहायक अभियंता नेहा अमरीन मंसूरी ने बताया कि सड़क का निरीक्षण किया गया जहां-जहां मलबा आ रहा है उसे साफ कराया जा रहा है। टूटी दीवारों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इधर, बारिश से नैनीझील का जलस्तर भी बढ़ गया है। झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को झील का जलस्तर छह फीट नौ इंच रिकार्ड किया गया। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, बारिश के चलते पांडेगांव-तलिया, अमृतपुर-जमरानी, कौंता-ककोड़, फतेहपुर-बेल बसानी, भल्यूटी मोटर मार्ग, तल्लीपाली-मल्लीपाली और देवीपुरा-सौड़ रोड में यातायात मलबा आने से ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सितंबर तक ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी जिलों में अगले तीन सितंबर तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जतायी है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश और हवा चलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2, न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 22.7 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

--
24 घंटे में हल्द्वानी में 32 एमएम बारिश
हल्द्वानी। पिछले तीन दिनों से शाम और रात में रुक रुककर बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह धूप खिली, शाम पांच बजे अचानक मौसम बदला और मूसलाधार बारिश हुई।
बीते 24 घंटे में हल्द्वानी में सबसे अधिक 32 मिमी बारिश हुई जबकि कालाढूंगी में 28, धारी में 25 मिमी रिकार्ड हुई। इधर, पांच दिन पूर्व रात को हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से कमलुवागांजा, लामाचौड़ आदि जगहों पर घरों में बिजली उपकरण फुंक गए। केबल आपरेटर राघव भट्ट ने बताया कि बिजली गिरने से 45 सेटअप बाक्स, 40 एडाप्टर और 45 एंप्लीफायर बाक्स खराब हो चुके हैं। कई घरों में टीवी, पंखे और फ्रिज भी खराब हुए हैं। बच्चीनगर, लामाचौड़, भरतपुर, गुज्जर फार्म और कमलुवागांजा में कई जगह लाइनें खराब हो गईं। दो दिन पूर्व कठघरिया में भी बिजली गिरने से दीवान सिंह की छत का एक हिस्सा टूट गया और बिजली के सभी उपकरण फुंक गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed